प्रशासनमध्यप्रदेश

तिरंगे के रंग में रंगा ढीमरखेड़ा, कॉलेज विद्यार्थियों ने निकाली देशभक्ति की रैली‘हर घर तिरंगा’ अभियान में गूंजे वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे; पौड़ी कला ‘बी’ में भ्रमण के बाद विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला

कलयुग की कलम से राकेश यादव

तिरंगे के रंग में रंगा ढीमरखेड़ा, कॉलेज विद्यार्थियों ने निकाली देशभक्ति की रैली‘हर घर तिरंगा’ अभियान में गूंजे वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे; पौड़ी कला ‘बी’ में भ्रमण के बाद विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी के नेतृत्व में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर महाविद्यालय परिसर से देशभक्ति रैली निकाली। रैली में ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

तिरंगे के साथ गूंजे देशभक्ति के गीत

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ और ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ जैसे देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन किया। तिरंगे झंडे हाथों में लेकर निकली रैली ने ग्राम पौड़ी कला ‘बी’ में भ्रमण किया। ग्रामीण क्षेत्र में भी रैली को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

रैली के उपरांत सभी प्रतिभागी महाविद्यालय परिसर पहुंचे, जहां विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने मानव श्रृंखला का निर्माण किया। मानव श्रृंखला के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन

मानव श्रृंखला के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

इनका रहा विशेष योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में दलनायक दीनदयाल चक्रवर्ती, रेशमा पटेल, श्वेता शर्मा, देव विश्वास, प्रभु दयाल बर्मन, लवकुश सुनार, दीपचंद, चांदनी विश्वकर्मा एवं पूनम गोस्वामी का विशेष योगदान रहा।

महाविद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों की रही सहभागिता

इस अवसर पर डॉ. सचिन कोष्टा, डॉ. मनीषा व्यास, डॉ. राजा राम सिंह, डॉ. हर्षित द्विवेदी, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी, डॉ. श्वेता सिंह बघेल, डॉ. स्मिता परसाई, डॉ. आकृति, श्री जवाहरलाल चौधरी, श्री मनीष झरिया, श्री जितेंद्र कुमार एवं श्री राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालयीन स्टाफ, एनएसएस स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

Related Articles

Back to top button