एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

तिरंगे के रंग में रंगा बड़वारा विधानसभा क्षेत्र, सिलौंड़ी से उमरियापान तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष,विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली; ढीमरखेड़ा मंडल से होते हुए उमरियापान पहुंची यात्रा, शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

कलयुग की कलम से राकेश यादव

तिरंगे के रंग में रंगा बड़वारा विधानसभा क्षेत्र, सिलौंड़ी से उमरियापान तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष,विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली; ढीमरखेड़ा मंडल से होते हुए उमरियापान पहुंची यात्रा, शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

कलयुग की कलम उमरिया पान -‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का शानदार नजारा देखने को मिला। बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में सिलौंड़ी से ढीमरखेड़ा होते हुए उमरियापान तक भव्य तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों के बीच निकली रैली ने पूरे मार्ग को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत सिलौंड़ी मंडल से हुई। इसके बाद यात्रा ढीमरखेड़ा मंडल से गुजरते हुए उमरियापान मंडल पहुंची। मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। वाहनों पर लहराते राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के नारों से वातावरण में उत्साह बना रहा।

शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

तिरंगा वाहन रैली के उमरियापान पहुंचने पर अंधेली बाग तिराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लिया गया।

‘तिरंगे का वैभव अमर रहे’ का दिया संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक घर तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने और तिरंगे के सम्मान की भावना को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि देश की सेवा के लिए जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति सीमा पर जाकर ही योगदान दे। हम जिस स्थान, विभाग या संस्थान में हैं, वहीं पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करके राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं और कार्यकर्ताओं से देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

पूर्व जिला मंत्री ने भी किया संबोधित

कार्यक्रम को पूर्व जिला मंत्री श्री विजय दुबे ने भी संबोधित किया। उन्होंने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं मंडल अध्यक्ष श्री आशीष चौरसिया ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

 

भाजकपा र्यकर्ताओं की रही बड़ी भागीदारी

तिरंगा वाहन रैली में भाजपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। विभिन्न वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने रैली को भव्य स्वरूप प्रदान किया। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान का उत्साह दिखाई दिया।

प्रशासन-पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से भी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ, नायब तहसीलदार तथा उमरियापान थाना प्रभारी पुलिस स्टाफ के साथ पूरी यात्रा के दौरान मौजूद रहे। पुलिस टीम ने रैली के मार्ग पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को संभाला, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button