Blogमध्यप्रदेश

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल आज जबलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

जबलपुर- उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जबलपुर प्रवास के दौरान रविवार 19 जनवरी को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप मुख्‍यमंत्री के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आंशिक संशोधन हुआ है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रविवार की सुबह 10.30 बजे कटंगा स्थित विंध्य भवन में न्‍यायमूर्ति श्री जी. पी. सिंह पर लिखी पुस्‍तक का विमोचन करेंगे तथा दोपहर 12 बजे बारहा स्थित द रॉयल हेरिटेज पब्लिक स्कूल परिसर में विंध्य सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित जन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं जन समस्या समाधान शिविर में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक भवन में विजन जबलपुर के नवमें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद शाम 4 बजे जबलपुर से कार द्वारा रीवा प्रस्थान करेंगे। उप मुख्‍यमंत्री श्री शुक्‍ल का आज शनिवार 18 जनवरी की रात रीवा से कार द्वारा जबलपुर आगमन होगा।

Related Articles

Back to top button