37 वर्षों का समर्पण सम्मानित, सेवानिवृत्त लोक सेवकों को भावभीनी विदाई,जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने किया सम्मान, कहा— कर्मनिष्ठा और ईमानदारी की विरासत नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा
कलयुग की कलम से राकेश यादव

37 वर्षों का समर्पण सम्मानित, सेवानिवृत्त लोक सेवकों को भावभीनी विदाई,जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने किया सम्मान, कहा— कर्मनिष्ठा और ईमानदारी की विरासत नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा
कलयुग की कलम कटनी – 1 जुलाई। वर्षों तक जनसेवा की जिम्मेदारी निभाने वाले जिला पंचायत के सात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी सेवानिवृत्त लोक सेवकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान सीईओ सुश्री कौर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके लंबे सेवाकाल के अनुभवों को सुना। उन्होंने पारिवारिक पृष्ठभूमि, सेवा यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण का माध्यम है। वर्षों की ईमानदार और निष्ठापूर्ण सेवा हमेशा नई पीढ़ी के कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
इन अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ सम्मान
30 जून 2026 को अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में जनपद पंचायत बड़वारा के खंड पंचायत अधिकारी उदयभान दाहिया, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के पंचायत समन्वय अधिकारी ब्रजभूषण दूबे, जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत छहरी के सचिव छोटेलाल यादव, ग्राम पंचायत बिचपुरा के सचिव नंदकिशोर गौतम, ग्राम पंचायत बनगवां के सचिव मुन्नीलाल कोल, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत बरही के सचिव शंकरलाल साहू तथा ग्राम पंचायत भूला के सचिव राजेश मौर्य शामिल रहे।
हर माह सम्मान की परंपरा निभा रहा जिला पंचायत प्रशासन
जिला पंचायत में सेवानिवृत्त होने वाले विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने की यह परंपरा लगातार निभाई जा रही है। प्रत्येक माह सेवानिवृत्त होने वाले लोक सेवकों से जिला पंचायत सीईओ स्वयं भेंट कर उनका सम्मान करती हैं, उनके अनुभव साझा करती हैं और सेवा संबंधी लंबित या संवेदनशील मामलों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी देती हैं।
सम्मान समारोह आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ, जहां वर्षों की सेवा पूरी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान को सराहा गया तथा उनके जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।



