प्रशासनमध्यप्रदेशराजनीति

छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव का मतदान जारी, मुकाबला त्रिकोणीय

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आने वाली अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव है। बुधवार 10 जुलाई को सुबह 7 बजे से शुरु हो गया है। इस सीट पर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कमलेश शाह का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार धीरेन शाह से चल रहा है। हालांकि, यहां मुकाबला त्रिकोणीय है। गोंगपा से उम्मीदवार बनाए गए देवरावेन भलावी भी पूरे दमखम के साथ अमरवाड़ा सीट के रण में तैनात हैं। कुल मिलाकर उपचुनाव वाली इस सीट पर जारी मुकाबला काफी रोमांचक है।
अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 57 हजार 866 मतदाता हैं। इनमें से एक लाख 29 हजार 372 पुरुष, एक लाख 28 हजार 492 महिला और दो अन्य मतदाता हैं। कुल 332 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 62 सेक्टर अधिकारी (रिजर्व समेत) केन्द्रीय पुलिस बल की तीन कंपनियां और जिला पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।

इनके हाथों में चुनाव की कमान

विधानसभा सीट पर कुल 1485 मतदान कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 10 मतदान केन्द्र महिला प्रबंधकीय बूथ हैं। कुल 53 मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान कराने के लिए मतदान दल सभी मतदान केन्द्रों में पहुंच गए हैं। मतगणना 13 जुलाई को होगी।

Related Articles

Back to top button