मध्यप्रदेश
जन सुनवाई में पहुंचे 73 शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने सुनी शिकायतें, सम्बंधित अधिकारियों को वैधानिक कार्यवाही हेतु किया आदेशित
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी
जबलपुर- आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह द्वारा जन सुनवाई की गयी। जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 73 शिकायतें थी। समस्त शिकायतकर्ताओं को शीघ्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया।




