प्रशासनमध्यप्रदेश

ऑपरेशन ‘शिकंजा’ का बड़ा असर: उमरियापान पुलिस ने एक दिन में तीन जगह दी दबिश, 40 पाव अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कलयुग की कलम से राकेश यादव

ऑपरेशन ‘शिकंजा’ का बड़ा असर: उमरियापान पुलिस ने एक दिन में तीन जगह दी दबिश, 40 पाव अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कलयुग की कलम उमरिया पान – जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत उमरियापान पुलिस ने शनिवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 पाव अवैध शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 4 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना उमरियापान पुलिस लगातार अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार ग्राम बम्हनी से कतूलाल काछी (50 वर्ष), उमरियापान से गंगा वंशकार (38 वर्ष) तथा ग्राम पचपेड़ी से रमादेवी बर्मन (42 वर्ष) को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान तीनों के कब्जे से कुल 40 पाव अवैध शराब बरामद कर विधिवत जब्त की गई।

इस मामले में थाना उमरियापान में तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। प्रारंभिक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों को संबंधित प्रावधानों के तहत न्यायालय में उपस्थित होने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जायसवाल, उप निरीक्षक भरत सिंह मार्को, सहायक उप निरीक्षक कोदूलाल दाहिया, सहायक उप निरीक्षक गया प्रसाद मंगोरे सहित थाना उमरियापान के पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button