भीषण गर्मी में पानी-बिजली संकट से जूझ रहा बरौदा गांव,10 दिनों से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा पानी
कलयुग की कलम से राकेश यादव

भीषण गर्मी में पानी-बिजली संकट से जूझ रहा बरौदा गांव,10 दिनों से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा पानी
कलयुग की कलम उमरिया पान – भीषण गर्मी के बीच ग्राम बरौदा के ग्रामीण पानी और बिजली की गंभीर समस्या से परेशान हैं। गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले लगभग 10 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बंद रहने से पानी की मोटर नहीं चल पा रही है, जिसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए करीब एक किलोमीटर दूर तक जाना पड़ रहा है। तेज गर्मी और उमस के बीच महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि समस्या की जानकारी संबंधित विभाग और अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर सुधार या बदलने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
गांववासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द हस्तक्षेप कर खराब ट्रांसफार्मर को सुधारने तथा नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि जल संकट से राहत मिल सके।



