मध्यप्रदेश

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पार्टी ध्वज में विदा हुए आशुतोष शुक्ला,वरिष्ठ पत्रकार, नगर निगम एल्डरमैन एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी के निधन से शोक की लहर; भाजपा कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कलयुग की कलम से राकेश यादव

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पार्टी ध्वज में विदा हुए आशुतोष शुक्ला,वरिष्ठ पत्रकार, नगर निगम एल्डरमैन एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी के निधन से शोक की लहर; भाजपा कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कलयुग की कलम कटनी – वरिष्ठ पत्रकार, नगर निगम एल्डरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी के मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला के असमय निधन से जिले में शोक की लहर है। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कटनी के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर रेफर किया। जबलपुर में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही पत्रकारिता, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

आशुतोष शुक्ला पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय थे। वे समाचार पोर्टल ‘यश भारत डॉट कॉम’ के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी के रूप में संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा उन्हें कटनी नगर निगम में एल्डरमैन नियुक्त किया गया था।

पार्टी ध्वज अर्पित कर दी अंतिम विदाई

रविवार को निकली उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पत्रकार, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक शामिल हुए। भाजपा संगठन की ओर से श्री रामरतन पायल, श्री रवि खरे, श्री सुनील उपाध्याय, श्री अम्बरीष वर्मा, श्री मृदुल मिश्रा, श्री पावस जैन एवं श्री कौशलेश मिश्रा ने पार्टी का ध्वज अर्पित कर दिवंगत आशुतोष शुक्ला को श्रद्धांजलि दी।

अंतिम यात्रा में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। पत्रकारिता जगत से जुड़े साथियों के साथ समाजसेवी श्री यश पाठक सहित बड़ी संख्या में नागरिक मुक्तिधाम पहुंचे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

संगठन के लिए समर्पित रहा जीवन

श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने कहा कि आशुतोष शुक्ला ने संगठन और पत्रकारिता, दोनों क्षेत्रों में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय व्यवहार, सहज व्यक्तित्व और सक्रियता हमेशा याद की जाएगी। उनके असमय निधन को भाजपा संगठन और पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति बताया गया।

अंतिम यात्रा में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं नागरिकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

Related Articles

Back to top button