पुलिस जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, एसपी विश्वकर्मा ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश,पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध, धोखाधड़ी और महिला अपराध से जुड़ी शिकायतों पर हुई सुनवाई
कलयुग की कलम से राकेश यादव

पुलिस जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, एसपी विश्वकर्मा ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश,पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध, धोखाधड़ी और महिला अपराध से जुड़ी शिकायतों पर हुई सुनवाई
कलयुग की कलम कटनी – आम नागरिकों की शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अभिनय विश्वकर्मा ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पारिवारिक विवाद, पैसों के लेन-देन, भूमि एवं प्लॉट संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध, पुलिस द्वारा सुनवाई न होने तथा साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और कटनी साइबर सेल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
साइबर अपराधों को लेकर किया जागरूक
साइबर ठगी से संबंधित मामलों में एसपी ने आवेदकों को सतर्क रहने, शासन की गाइडलाइन का पालन करने और ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दी। अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों के लिए आवेदकों को संबंधित विभाग से संपर्क करने की समझाइश दी गई।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
जनसुनवाई के दौरान नेहा पच्चीसिया, रत्नेश मिश्रा, आकांक्षा चतुर्वेदी और शिवा पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कटनी पुलिस आमजन की सुरक्षा और समस्याओं के निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



