प्रशासनमध्यप्रदेश

जिले में जनसंवाद की नई पहल: कलेक्टर श्री तिवारी खुद उतरेंगे मैदान में, कल बहोरीबंद में होगी आयोजित होगी जनसुनवाई 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जिले में जनसंवाद की नई पहल: कलेक्टर श्री तिवारी खुद उतरेंगे मैदान में, कल बहोरीबंद में होगी आयोजित होगी जनसुनवाई 

कटनी। जनता की समस्याएं सीधे सुनने और त्वरित निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने एक अभिनव एवं संवेदनशील पहल की है। इसके तहत कलेक्टर स्वयं विकासखंड मुख्यालयों पर पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे और स्थानीय समस्याओं व शिकायतों पर मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।

इस क्रम में मंगलवार 20 जनवरी को प्रातः 11 बजे जनपद पंचायत बहोरीबंद में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें कलेक्टर श्री तिवारी स्वयं उपस्थित रहेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार जनसुनवाई की तिथियां

27 जनवरी – जनपद पंचायत रीठी

3 फरवरी – जनपद पंचायत बड़वारा

10 फरवरी – जनपद पंचायत विजयराघवगढ़

इन सभी स्थानों पर जनसुनवाई दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित होगी।

एक मंच पर पूरा प्रशासन

इस जनसुनवाई की खास बात यह होगी कि कलेक्टर श्री तिवारी के साथ जिले के सभी विभागों के जिला अधिकारी, एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, जनपद सीईओ, थाना प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश जारी किए हैं। जनसुनवाई के बाद अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन का भी निरीक्षण करेंगे।

लंबित शिकायतों पर भी होगी सुनवाई

जनसुनवाई के दौरान लोक सेवा गारंटी अधिनियम एवं सीएम हेल्पलाइन में 50 दिन से अधिक लंबित आवेदनों और शिकायतों का भी रैंडम चयन कर सुनवाई की जाएगी। बिना अनुमति किसी भी अधिकारी की अनुपस्थिति पर सख्ती के संकेत दिए गए हैं।

जिम्मेदारियां तय

इस आयोजन के लिए संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को समन्वय अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्ट्रेट में भी जारी रहेगी जनसुनवाई

इसके अतिरिक्त प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे।

Related Articles

Back to top button