कटनी-ढीमरखेड़ा में राहत की खबर: पेट्रोल-डीजल भरपूर, सप्लाई पूरी तरह सामान्य
कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी-ढीमरखेड़ा में राहत की खबर: पेट्रोल-डीजल भरपूर, सप्लाई पूरी तरह सामान्य
कलयुग की कलम कटनी – जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और डिपो से नियमित आपूर्ति जारी है। जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि आमजन को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर बुधवार को जिलेभर में एसडीएम और खाद्य अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक की स्थिति, आपूर्ति व्यवस्था और प्रति लीटर दरों की जांच की गई।
एसडीएम बहोरीबंद श्री राकेश चौरसिया ने श्याम फिलिंग स्टेशन, सोना पन्ना फिलिंग स्टेशन और सत्यसांई भारत गैस एजेंसी का निरीक्षण किया, जहां ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई। वहीं एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने बस स्टैंड स्थित प्रकाश फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर ने विजयराघवगढ़ और ढीमरखेड़ा क्षेत्र में भी नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और इसे निर्बाध बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।



