प्रशासनमध्यप्रदेश

पुल के पांच फीट ऊपर से बह रहा पानी: बेलकुंड नदी आने से उमरियापान- ढीमरखेड़ा मार्ग पर गर्रा घाट के पास टूटा संपर्क, सुरक्षा के मद्देनजर उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय स्टाफ़ के साथ मौजूद

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

उमरियापान- ढीमरखेड़ा विकासखंड क्षेत्र में सोमवार रात से हो रही रुक रुक बारिश के कारण नदी और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ के मद्दे नजर जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। ढीमरखेड़ा से उमरियापान-कटनी मार्ग गर्रा घाट छोटी पोड़ी के पास बेलकुंड नदी के तटीय और ऊपरी क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण जलस्तर में वृद्धि होने से पुल के ऊपर करीब 5 फुट पानी का बहाव हो रहा है।

उमरियापान थाना प्रभारी ने लोगों से नदी-नालों में पानी के उफान और पुल-पुलियों से ऊपर पानी बहने की स्थिति में पुल पार नहीं करके की अपील की। जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई सलाह में कहा गया है कि किसी भी स्थिति में अपनी जान जोखिम में नहीं डालें। बहुत जरूरी होने पर यात्रा के वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

इसके अलावा जल स्तर मे कमी आने की प्रतीक्षा करें। बाढ़ और उफान की स्थिति में नदी-नालों को पार करने का दुस्साहस बिल्कुल नहीं करें। सुरक्षा के मद्देनजर उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय स्टाफ़ के साथ मौके पर खुद मौजूद है।

Related Articles

Back to top button