प्रशासनमध्यप्रदेश

खुद के सूने मकान में युवती ने लगाई फांसी युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया पुलिस कर रही है जांच बड़े गमगीन माहौल में हुआ अंतिमसंस्कार

कलयुग की कलम से राकेश यादव

खुद के सूने मकान में युवती ने लगाई फांसी युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया पुलिस कर रही है जांच बड़े गमगीन माहौल में हुआ अंतिमसंस्कार

KKK NEWS ढीमरखेड़ा-उमरिया पान सोमवार की शाम को पटेल मोहल्ले में रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली जानकारी के अनुसार शीतल लोधी 21 वर्ष पिता शिवलाल उर्फ भूरा लोधी जो कि पेसे से मिस्त्री का कार्य करते हैं सोमवार को माता-पिता दोनों लोग तेंदूपत्ता तोड़ने चंदौल के जंगल गए हुए थे और उनकी बिटिया शीतल लोधी घर पर अकेली थी शाम में करीब 6:00 के आसपास मोहल्ले के लोगों ने सोचा कि रोज की तरह घर का काम निपटाकर युवती अपने दरवाजे में बैठा करती थी आज उसका पता नहीं चल रहा है बाजू मैं रहने वाले युवती के चाचा के लड़के ने जाकर देखा तो युवती घर के अंदर कुर्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली यह देख उसका चचेरा भाई शतब्द रह गया और उसने जानकारी मोहल्ले पड़ोस वालों को दी

भाई एवं मोहल्ले वालों ने मिलकर उसे फंदे से उतारकर देखा तो जब तक युवती की मौत हो चुकी थी तुरंत ही लोगों ने उमरिया पान पुलिस को सूचना दी तत्काल पुलिस पहुंचकर युवती के सव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की युवती ने किन कारणों से ऐसा कदम उठाया यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस इसकी जांच कर रही है बरहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है परिजनों ने युवती का दाह संस्कार बड़े गमगीन माहौल में उमरिया पान मुक्तिधाम में किया

Related Articles

Back to top button