मध्यप्रदेश
उमरियापान के जमीनहा तालाब में दिखे मगरमच्छ को पकड़ने जबलपुर रैसक्यू टीम ने लगाया पिजरा
कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी
उमरियापान- कटनी जिले के उमरियापान वन परिक्षेत्र के जमीनहा तालाब में आए मगरमच्छ की खबर को कलयुग की कलम के प्रमुखता से छापने के बाद वन विभाग ने मंगलवार को मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जबलपुर रैसक्यू टीम बुलाई है। जो सुबह से ही बरेजे से लगे जमीनहा तालाब के किनारे वन विभाग की जबलपुर रैसक्यू टीम द्वारा पिंजरा लगाकर उसमें मांस लटकाया गया हैं। तालाब में मगरमच्छ के आने से लोगो में भय का माहौल बना हुआ है। पिंजरे को लगाने वाली टीम में जबलपुर रैसक्यू विभाग से राम विनोद मांझी, वनरक्षक रामफल पटैल द्वारा मगरमच्छ के बाहर निकलने की प्रतिक्षा की जा रही है।




