Blog

कटनी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने देर शाम कृषि उपज मंडी समिति परिसर में बनाए गए बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद नें शनिवार की देर शाम कृषि उपज मंडी समिति परिसर में बनाए गए बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। साथ ही स्ट्रांग रूम परिसर की सुरक्षा मे लगे जवानों को सजगता के साथ स्ट्रांग रूम की निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 19 अप्रैल को जिले की विधानसभा बड़वारा में मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम को यहाँ सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में सुरक्षित रखा गया है।

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर समुचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने निरीक्षण के दौरान यहाँ 24 घंटे अधिकारियों की लगाई गई शिफ़्टवार ड्यूटी तथा विजिटर पंजी का भी अवलोकन किया।

Related Articles

Back to top button