मध्यप्रदेश
मुरैना में क्वारिन नदी पर बना रेलवे पुल अचानक ढहा, हादसे में 7 मजदूर 50 फीट ऊंचाई से नदी में गिरे, 5 की हालत गंभीर
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट
मुरैना- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रेलवे का ब्रिज अचानक ढह गया। इस घटना में ब्रिज के ऊपर काम कर रहे मजदूर 50 फीट नीचे नदी में गिर गए। इसमें 5 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर बचाव कार्य किया जा रहा है।
घटना मुरैना जिले में मंगलवार की सुबह 8 बजे की है। यह पुल जौरा के पास नैरोगेज लाइन का पुल है। मंगलवार को सुबह जिस समय हादसा हुआ, उस समय पुराने और जर्जर हो चुके पुल को तोड़ने का काम किया जा रहा था। तभी अचानक यह हादसा हो गया। मजदूर एक के बाद एक पुल के नीचे गिरने लगे। नदी में पानी ज्यादा नहीं होने के कारण श्रमिकों को काफी चोट आई है। वहीं लोहे के भी सरिए से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।




