भोपाल- पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल ली। उन्होंने प्रवक्ताओं की बैठक ली। मीडिया से चर्चा में नायक ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा, प्रदेश में लोगों के पास रोजगार नहीं है। भाजपा नेता थाने में बैठकर थाने चला रहे हैं। पूरे प्रदेश में जुआ, सट्टा और शराब की तस्करी के साथ अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। ये कह रहे हैं कि रामराज है, हमने तो रामचरित मानस कई बार पढ़ी है, हमने कभी नहीं पढ़ा कि राम राज्य में जुआ सट्टा खिलाया जाता था।
वर्तमान राजनीति का ये कालखंड घटियावाद है।
भाजपा अपने भटकाव की चरम अवस्था से गुजर रही है। कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि अगर भाजपा को यहां से जाने वाले नेताओं से कुछ फायदा हो रहा होगा तो भाजपा यह गीला कचरा, सूखा कचरा और मेडिकल वेस्ट न कहती।