कटनी:- प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कटनी मुकेश नाथ की अदालत ने नमन चौरसिया के प्रकरण के मामले में सुनवाई करते हुए उमरियापान पुलिस थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी और महिला आरक्षक की उपस्थिति हेतु नोटिस जारी किया है। उमरियापान के तत्कालीन थाना प्रभारी सिल्वराज पिल्लई और महिला आरक्षक दीक्षा जैन के खिलाफ नमन चौरसिया ने सिविल न्यायालय ढीमरखेड़ा में परिवाद पत्र पेश किया। निरस्त होने के बाद डिवीजन पेश किया। उक्त प्रकरण में न्यायालय से उपस्थिति हेतू समंस जारी हुए हैं।