संविधान की उद्देशिका के सामूहिक वाचन से गूंजा सिहोरा न्यायालय परिसर! न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने लिया संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प,न्यायाधीश संतोष कुमार कोल ने कराया संविधान की प्रस्तावना का वाचन, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करने का दिया संदेश
कलयुग की कलम से राकेश यादव

कलयुग की कलम सिहोरा – संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को सिविल न्यायालय परिसर सिहोरा में संविधान के प्रति सम्मान और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने के उद्देश्य से गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश संतोष कुमार कोल ने भारत के संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का सामूहिक वाचन कराया। इस दौरान न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायालयीन कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने संविधान में निहित लोकतांत्रिक आदर्शों और मूल सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों को समाज और न्याय व्यवस्था की आधारशिला बताते हुए इनके संरक्षण एवं पालन पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस, ग्रंथपाल आलोक ब्यौहार, एम.आई. सिद्दीकी, संगीता जैन, जवाहर पटेल, राकेश पटेल, कमलेश सोनी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के महत्व, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा संवैधानिक आदर्शों को व्यवहार में आत्मसात करने की प्रेरणा देना रहा। सामूहिक सहभागिता और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।