एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

मातृ वंदना और लाड़ली लक्ष्मी योजना में लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त! पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने कलेक्टर तिवारी सख्त, शून्य प्रगति वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर होगी कार्रवाई,आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण प्री-स्कूल शिक्षा पर जोर; कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कर शत-प्रतिशत बेड भरने के निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

मातृ वंदना और लाड़ली लक्ष्मी योजना में लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त! पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने कलेक्टर तिवारी सख्त, शून्य प्रगति वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर होगी कार्रवाई,आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण प्री-स्कूल शिक्षा पर जोर; कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कर शत-प्रतिशत बेड भरने के निर्देश

कलयुग की कलम कटनी – महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। वहीं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में शून्य प्रगति दर्ज करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। यह सख्त निर्देश कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने गुरुवार को आयोजित जिला पोषण समिति की बैठक में दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार, सहायक संचालक सुश्री वनश्री कुर्वेती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित पोषण सेवाओं, बच्चों की उपस्थिति, कुपोषण प्रबंधन और महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

आधार, आभा और अपार आईडी बनाने में लाएं तेजी

कलेक्टर श्री तिवारी ने छह वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाने में आ रही समस्याओं का संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों एवं महिलाओं की आभा आईडी और अपार आईडी बनवाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। साथ ही सभी पात्र हितग्राहियों को टेक होम राशन और गर्म पका भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत लाभान्वित बालिकाओं का समग्र सत्यापन कराने पर भी विशेष जोर दिया।

आंगनवाड़ी में बढ़े बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता पर फोकस

कलेक्टर ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। केंद्रों में संचालित गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्री-स्कूल शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सैम एवं मैम श्रेणी के बच्चों का सही चिन्हांकन कर पोषण ट्रैकर पर पंजीयन कराने तथा मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के माध्यम से उनके पोषण प्रबंधन और नियमित फॉलोअप के निर्देश दिए।

कुपोषित बच्चों के उपचार में लापरवाही नहीं, एनआरसी के सभी बेड भरें

कलेक्टर श्री तिवारी ने जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में समुदाय आधारित गतिविधियों और वीएचएसएनडी दिवसों का नियमित आयोजन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कराया जाए, ताकि उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाया जा सके। साथ ही पोषण पुनर्वास केंद्रों के सभी बेड शत-प्रतिशत भरे जाने के निर्देश दिए, जिससे जरूरतमंद बच्चों को समय पर उपचार और बेहतर पोषण मिल सके।

Related Articles

Back to top button