एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में कटनी ने प्रदेश में गाड़ा सफलता का झंडा! टॉप-10 में सातवां स्थान, मिला A ग्रेड,85.31 प्रतिशत वेटेज के साथ जिला पंचायत कटनी ने हासिल की उपलब्धि, अक्टूबर माह में 1194 शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्ण निराकरण; सीईओ हर सिमरनप्रीत कौर की नियमित मॉनिटरिंग और सख्त समीक्षा का दिखा असर

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में कटनी ने प्रदेश में गाड़ा सफलता का झंडा! टॉप-10 में सातवां स्थान, मिला A ग्रेड,85.31 प्रतिशत वेटेज के साथ जिला पंचायत कटनी ने हासिल की उपलब्धि, अक्टूबर माह में 1194 शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्ण निराकरण; सीईओ हर सिमरनप्रीत कौर की नियमित मॉनिटरिंग और सख्त समीक्षा का दिखा असर

कलयुग की कलम कटनी – आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में जिला पंचायत कटनी ने राज्य स्तरीय सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अक्टूबर माह की जारी ग्रेडिंग में जिला पंचायत कटनी ने प्रथम समूह में A ग्रेड प्राप्त करते हुए प्रदेश के टॉप-10 जिलों में सातवां स्थान हासिल किया है। जिले को कुल 85.31 प्रतिशत वेटेज मिला है।

इस उपलब्धि के पीछे जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर सिमरनप्रीत कौर की नियमित समीक्षा, सतत निगरानी और अधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय की अहम भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप किया जाए।

अक्टूबर में 1194 शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण

जिला पंचायत कटनी द्वारा अक्टूबर माह के दौरान कुल 1194 शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया। शिकायतों के प्रति गंभीरता, जवाबदेही और लगातार मॉनिटरिंग के चलते जिले ने 85.31 प्रतिशत कुल वेटेज अर्जित किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय ग्रेडिंग में प्रदेश के टॉप-10 जिलों में सातवां स्थान प्राप्त हुआ।

सीईओ ने टीम को दी शाबाशी

इस उपलब्धि पर जिला पंचायत सीईओ हर सिमरनप्रीत कौर ने सीएम हेल्पलाइन का कार्य संभाल रहे अधिकारी-कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसी टीम भावना और जिम्मेदारी के साथ आगे भी आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

जिला पंचायत की यह उपलब्धि प्रशासनिक समन्वय, नियमित समीक्षा और जनसमस्याओं के प्रति जवाबदेह कार्यप्रणाली को दर्शाती है। साथ ही यह संदेश भी देती है कि समयबद्ध कार्रवाई और प्रभावी निगरानी से आम नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

Related Articles

Back to top button