एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

मतदाता सूची में बड़ा खेल? कांग्रेस ने खोली गड़बड़ियों की पोल, अब हर बूथ पर तैनात होंगे ‘वोटर रक्षक’! एक ही मतदाता के नाम कई जगह दर्ज होने और दिवंगतों के नाम सूची में शामिल रहने का आरोप, पंचायत और विधानसभा की मतदाता संख्या में अंतर पर भी उठे सवाल; 26 नवंबर को भोपाल में राहुल गांधी की महारैली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

कलयुग की कलम से राकेश यादव

मतदाता सूची में बड़ा खेल? कांग्रेस ने खोली गड़बड़ियों की पोल, अब हर बूथ पर तैनात होंगे ‘वोटर रक्षक’! एक ही मतदाता के नाम कई जगह दर्ज होने और दिवंगतों के नाम सूची में शामिल रहने का आरोप, पंचायत और विधानसभा की मतदाता संख्या में अंतर पर भी उठे सवाल; 26 नवंबर को भोपाल में राहुल गांधी की महारैली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने अब मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। कहीं एक ही मतदाता का नाम अलग-अलग स्थानों पर दर्ज होने तो कहीं दिवंगत मतदाताओं के नाम सूची में बने रहने के आरोप सामने आए हैं। इन विसंगतियों को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस ने बूथ स्तर पर ‘वोटर रक्षक’ नियुक्त करने की रणनीति बनाई है। इसके साथ ही मतदाता सूची का निष्पक्ष सत्यापन कराने और पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने की मांग उठाई गई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरुवार, 19 नवंबर को ढीमरखेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा के निज निवास पर आयोजित हुई। बैठक में बड़वारा विधानसभा प्रभारी ओंकार सिंह की प्रमुख उपस्थिति रही। इस दौरान मतदाता सूची के सत्यापन, वोटर रक्षकों की नियुक्ति और आगामी 26 नवंबर को भोपाल में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम एवं कांग्रेस की महारैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

धरवाड़ा पंचायत की मतदाता सूची पर उठाए सवाल

बैठक में धरवारा पंचायत की मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कई बार दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के बावजूद सूची में आवश्यक सुधार नहीं किए जा रहे हैं। एक ही मतदाता के नाम अलग-अलग स्थानों पर दर्ज होने और दिवंगत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में बने रहने की शिकायत भी सामने रखी गई। पदाधिकारियों का कहना था कि इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

पंचायत और विधानसभा की सूची में 400 मतदाताओं का अंतर!

कांग्रेस नेताओं ने मतदाता संख्या में अंतर को लेकर भी सवाल खड़े किए। उनके अनुसार पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में जहां लगभग 2500 मतदाता दर्ज हैं, वहीं विधानसभा चुनाव की सूची में यह संख्या घटकर करीब 2100 रह जाती है। दोनों सूचियों में लगभग 400 मतदाताओं का अंतर सामने आने पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और पारदर्शी सत्यापन की मांग की।

हर बूथ पर रहेंगे वोटर रक्षक

बैठक में निर्णय लिया गया कि मतदाता सूची की निगरानी और सत्यापन के लिए प्रत्येक बूथ पर वोटर रक्षक नियुक्त किए जाएंगे। ये कार्यकर्ता मतदाता सूची की जांच कर नामों की स्थिति का सत्यापन करेंगे, ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम छूटने या गलत तरीके से दर्ज होने की स्थिति सामने आने पर संबंधित स्तर पर आपत्ति दर्ज कराई जा सके।

भोपाल की महारैली में जुटेगी कांग्रेस

बैठक में 26 नवंबर को भोपाल में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम एवं कांग्रेस की महारैली को लेकर भी रणनीति बनाई गई। ढीमरखेड़ा क्षेत्र से अधिक से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भोपाल ले जाने तथा कार्यक्रम में प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में विधानसभा प्रभारी ओंकार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा, रंजीत सिंह, राजेंद्र शुक्ला, शैलेन्द्र पौराणिक, मुकेश परोहा, अमित गर्ग, प्रकाश पटेल, भूरा पटेल, शेख खालिक, रवेंद्र परते, रमेश गर्ग, अतुल कुमार त्रिपाठी, जगदीश हल्दकर सहित बूथ स्तर के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button