एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

अब गांव में ही बनेगी जैविक खाद! सिंहुड़ी के किसान ने शुरू की 21 शेड वाली केंचुआ खाद निर्माण इकाई,उन्नतशील कृषक शंकर महतो की पहल से किसानों को मिलेगा लाभ, गोबर और जैविक कचरे से तैयार होगी खाद, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटाने की कोशिश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

अब गांव में ही बनेगी जैविक खाद! सिंहुड़ी के किसान ने शुरू की 21 शेड वाली केंचुआ खाद निर्माण इकाई,उन्नतशील कृषक शंकर महतो की पहल से किसानों को मिलेगा लाभ, गोबर और जैविक कचरे से तैयार होगी खाद, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटाने की कोशिश

कलयुग की कलम बहोरीबंद – बहोरीबंद विकासखंड के ग्राम बाकल के समीप स्थित सिंहुड़ी गांव में उन्नतशील कृषक शंकर महतो ने जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में पहल करते हुए 21 शेड की केंचुआ खाद निर्माण इकाई शुरू की है। इससे क्षेत्र के किसानों को जैविक खाद उपलब्ध कराने और खेती की लागत कम करने में मदद मिलेगी।

जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे के मार्गदर्शन में अन्य किसानों की मौजूदगी में केंचुए डालकर इकाई का शुभारंभ किया गया। खाद तैयार करने के लिए शेड में गोबर और जैविक कचरे का उपयोग किया जा रहा है। केंचुए डालने से पहले गोबर एवं कचरे को करीब एक सप्ताह तक पानी डालकर ठंडा किया गया, जिससे केंचुओं के अनुकूल वातावरण तैयार हो सके।

इस पहल से गांव में उपलब्ध गोबर और जैविक कचरे का बेहतर उपयोग होगा। साथ ही किसानों को स्थानीय स्तर पर जैविक खाद मिलने से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। कम लागत वाली तकनीक और जीरो बजट खेती को प्रोत्साहन मिलने से खेती को अधिक लाभकारी बनाने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

Related Articles

Back to top button