राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! कलेक्टर आशीष तिवारी ने उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से जानी हकीकत,केवलारी में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का लिया जायजा, पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण राशन समय पर उपलब्ध कराने के अधिकारियों को दिए निर्देश
कलयुग की कलम से राकेश यादव

कलयुग की कलम कटनी – सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाले खाद्यान्न की व्यवस्था परखने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी ने शासकीय उचित मूल्य दुकान केवलारी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकान में राशन वितरण की स्थिति देखी और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर खाद्यान्न मिलने की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न समय पर उपलब्ध कराया जाए। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और हितग्राहियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर ने दुकान पर उपस्थित ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें नियमित रूप से राशन मिल रहा है या नहीं और वितरण के दौरान किसी तरह की समस्या तो नहीं आती। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने और खाद्यान्न वितरण को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम कटनी जितेंद्र पटेल, जिला आपूर्ति अधिकारी आरके ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।