आस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

15 सालों से अटूट परंपरा! नवमी पर बड़ी माई मंदिर में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था, विशाल प्रसाद वितरण से मिलता है सेवा का संदेश,बड़ी माई मंदिर समिति की अनूठी पहल, हर नवरात्रि नवमी पर श्रद्धालुओं को कराया जाता है प्रसाद ग्रहण

कलयुग की कलम से राकेश यादव

15 सालों से अटूट परंपरा! नवमी पर बड़ी माई मंदिर में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था, विशाल प्रसाद वितरण से मिलता है सेवा का संदेश,बड़ी माई मंदिर समिति की अनूठी पहल, हर नवरात्रि नवमी पर श्रद्धालुओं को कराया जाता है प्रसाद ग्रहण

कलयुग की कलम उमरिया पान – धर्म, आस्था और सेवा के संगम से समाज में सद्भाव की मिसाल कायम होती है। उमरियापान स्थित बड़ी माई मंदिर में नवरात्रि की नवमी तिथि पर विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन पिछले 15 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। बड़ी माई मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य में श्रद्धा और समर्पण के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दे रही है।

नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की आराधना के बीच प्रसाद वितरण को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है। मंदिर समिति के सदस्यों के सहयोग से आयोजित इस आयोजन का उद्देश्य भक्तों की सेवा करना और धार्मिक परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाना है। 15 वर्षों से लगातार आयोजन होना समिति के सदस्यों की सेवा भावना और मां के प्रति अटूट श्रद्धा को दर्शाता है।

सेवा और समर्पण में जुटे रहते हैं समिति के सदस्य

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में दिनेश चौरसिया, रामजी ब्यौहार, प्रमोद ताम्रकार, विजय सोनी, अजय असाटी, प्रहलाद असाटी, गोरे चौरसिया पंडा, मिश्री गुप्ता, संदीप चौरसिया, संजय गुप्ता, प्रकाश चौरसिया, अजय गुप्ता, प्रमोद असाटी, बसंत चौरसिया, आशीष चौरसिया, गगन अरोरा, विशाल अरोरा,संजय चौरसिया, दस्सी चौरसिया, रुचिर ब्यौहार और पंकज असाटी सहित अन्य सहयोगियों की सहभागिता रहती है।

Related Articles

Back to top button