35 लोगों ने बढ़ाया सेवा का हाथ, उमरियापान में 35 यूनिट रक्तदान,सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर; विधायक सहित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य-पुलिस स्टाफ ने निभाई सहभागिता
कलयुग की कलम से राकेश यादव

35 लोगों ने बढ़ाया सेवा का हाथ, उमरियापान में 35 यूनिट रक्तदान,सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर; विधायक सहित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य-पुलिस स्टाफ ने निभाई सहभागिता
कलयुग की कलम उमरिया पान – सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा मंडल उमरियापान के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 35 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर 35 यूनिट रक्त एकत्रित कराया। क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
रक्तदान करने वालों में भाजपा जिलामंत्री डॉ. प्रशांत राय, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया, महामंत्री अंकित झारिया, आईटी सेल प्रभारी राकेश यादव, रिंकल सोनी, विवेक मिश्रा, ऋषभ व्यौहार, पिंकू सोनी, मुकेश चौरसिया, रीतेश चौरसिया, संदीप चौरसिया, अमित असाटी एवं बड्डा गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों तथा पुलिस स्टाफ ने भी रक्तदान कर सहभागिता निभाई।
शिविर में पूर्व जिलामंत्री पंडित विजय दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी राजेश ब्योहार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी, नगर अध्यक्ष प्रदीप तातु चौरसिया, जितेंद्र अरोरा, वैभव चौरसिया, कमलेश चौरसिया, ज्ञानी चौरसिया, अखिलेश नामदेव एवं दिनेश असाटी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रक्तदान से दिया मानव सेवा का संदेश
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद रक्तदान कराया। आयोजकों ने कहा कि जरूरत के समय रक्त किसी मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना रहा। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



