9 सितंबर को होगी जिला पंचायत की सामान्य सभा की अहम बैठक,12 अगस्त की स्थगित बैठक अब नए कार्यक्रम के तहत होगी आयोजित, विभाग प्रमुखों को पूरी जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश
कलयुग की कलम से राकेश यादव

9 सितंबर को होगी जिला पंचायत की सामान्य सभा की अहम बैठक,12 अगस्त की स्थगित बैठक अब नए कार्यक्रम के तहत होगी आयोजित, विभाग प्रमुखों को पूरी जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश
कलयुग की कलम कटनी – जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक अब बुधवार, 9 सितंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
जिला पंचायत की सामान्य सभा की यह बैठक पूर्व में 12 अगस्त को आयोजित की जानी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। अब बैठक के लिए नई तिथि निर्धारित कर दी गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने बैठक को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभाग प्रमुखों एवं जिला पंचायत के प्रभारी अधिकारियों को निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
सीईओ ने अधिकारियों से कहा है कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित अद्यतन एवं आवश्यक जानकारी के साथ स्वयं बैठक में उपस्थित हों, ताकि निर्धारित विषयों पर प्रभावी ढंग से चर्चा की जा सके और आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।
बैठक को लेकर संबंधित अधिकारियों को समय पर तैयारी पूरी करने तथा विभागीय जानकारी साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। सामान्य सभा की बैठक में जिले के विकास एवं प्रशासन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।



