आस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

कजलियों के रंग में रंगा सिहोरा, बुजुर्गों के सम्मान से सजा सामाजिक उत्सव‘अपना सिहोरा–सबका सिहोरा’ ग्रुप ने मनाया कजलिया पर्व; विधायक संतोष बरकड़े ने बढ़ाया उत्साह, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कजलियों के रंग में रंगा सिहोरा, बुजुर्गों के सम्मान से सजा सामाजिक उत्सव‘अपना सिहोरा–सबका सिहोरा’ ग्रुप ने मनाया कजलिया पर्व; विधायक संतोष बरकड़े ने बढ़ाया उत्साह, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कलयुग की कलम सिहोरा – कजलिया पर्व के अवसर पर सिहोरा के झंडा बाजार स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में ‘अपना सिहोरा–सबका सिहोरा’ ग्रुप की ओर से सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े विशेष रूप से शामिल हुए और पूरे आयोजन में उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। पर्व की खुशियों के बीच वरिष्ठजनों के सम्मान और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद दीप्ति सपन जैन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कराओके ग्रुप के कलाकार पी.वी. संजय, बंटू खरया, बृजेंद्र साहू और सुधीर अवस्थी ने गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया।

बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का दिल

कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को अतिथियों, जैन महिला परिषद और ‘अपना सिहोरा–सबका सिहोरा’ ग्रुप की ओर से पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा सामने लाने के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का अवसर देते हैं।

वरिष्ठजनों का सम्मान, सामाजिक योगदान को किया याद

कार्यक्रम के दौरान समाज और क्षेत्र के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। सम्मानित होने वालों में मानिकचंद जैन, सुरेश मिश्रा, निर्मल कुमार जैन, सीलचंद जैन, प्रमोद जैन, अजीत कुमार जैन, प्रकाश गुप्ता, राजकुमार सराफ, नारायण खरया, प्रमोद नौगरिया, आशा चौधरी, तनु नौगरिया, अंगूरी जैन इंदौर और चंद्रप्रभा जैन सहित अन्य वरिष्ठजन शामिल रहे।

अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक योगदान को रेखांकित करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

कजलियां बांटकर मनाया पर्व

कार्यक्रम के अंतिम चरण में नागपुर से आए विनोद गुप्ता सहित सुधीर गुप्ता पूर्व शिक्षक, अरविंद जैन, सुधीर गुप्ता, रवि नौगरिया, छगन सरावगी, सुनील जैन सनी बिल्डर, अशोक साहू, आनंद श्रीवास्तव, योगेश जायसवाल और संतोष जैन सागर ने उपस्थित सदस्यों एवं मातृशक्ति को कजलियां वितरित कीं। सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कजलिया पर्व की परंपरा को उत्साह के साथ मनाया।

‘सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने का माध्यम’—विधायक

विधायक संतोष बरकड़े ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर मानिकचंद जैन, राजकुमार सराफ और संजय जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन अरुण जैन, पूर्व महामंत्री एवं संरक्षक विद्यासागर सेवा आश्रम समिति ने किया, जबकि रवि नौगरिया ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सिहोरा एवं आसपास के क्षेत्र के दिवंगत महानुभावों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी स्मृति दी गई। आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिक, समाजजन, मातृशक्ति एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button