आस्थामध्यप्रदेश

सिलौंडी में गूंजेगा राम नाम का मंगल स्वर श्री बालाजी मंदिर में आज से शुरू होगा दो दिवसीय अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ प्रभात फेरी, ग्राम भ्रमण और हवन-पूजन के साथ होगा धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सिलौंडी में गूंजेगा राम नाम का मंगल स्वर श्री बालाजी मंदिर में आज से शुरू होगा दो दिवसीय अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ प्रभात फेरी, ग्राम भ्रमण और हवन-पूजन के साथ होगा धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील

कलयुग की कलम सिलौंडी – धार्मिक आस्था और भक्ति का केंद्र बने श्री बालाजी मंदिर, सिलौंडी में आज मंगलवार 4 अगस्त से दो दिवसीय अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ होगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर और गांव में उत्साह का माहौल है। आयोजन बालाजी समिति के तत्वावधान में संपन्न कराया जाएगा।

आयोजक रतिराम श्रीवास ने बताया कि अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ सुबह 8 बजे विधि-विधान एवं पूजन-अर्चन के साथ किया जाएगा। आयोजन के दौरान पूरे गांव में प्रभात फेरी एवं ग्राम भ्रमण भी निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजन का समापन 5 अगस्त 2026 को हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ होगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

आयोजक रतिराम श्रीवास एवं बालाजी समिति ने क्षेत्र के सभी मानस प्रेमियों, श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित आयोजन में शामिल होकर भगवान श्रीराम के पावन चरित्र का श्रवण करें, धर्म लाभ प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण का संचार होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button