एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेशराजनीति

उमरियापान में कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम: दिवंगत विद्यार्थियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की उठाई मांग

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान में कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम: दिवंगत विद्यार्थियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की उठाई मांग

कलयुग की कलम उमरिया पान – उमरियापान के झंडा चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान हाल के समय में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विवादों के बीच दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली पर निर्भर करता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार और संबंधित संस्थाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी, तभी विद्यार्थियों का विश्वास मजबूत होगा और उन्हें समान अवसर मिल सकेंगे।

कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ाने, परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने तथा विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता बताई। सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवकुमार चौरसिया, बंशरूप चौरसिया, सुखदेव चौरसिया, मदन चौरसिया, चंदू चौरसिया, सरपंच अटल ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, सुनील पाठक, जिला अध्यक्ष कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ सिद्धार्थ दीक्षित, विराट पांडे, सुनील पटेल, नरेंद्र चौरसिया, दम्मी चौरसिया, पोटे चौरसिया, संजय चौरसिया, बंटू तिवारी, कुलदीप तिवारी, नमन चौरसिया, स्वतंत्र चौरसिया, मिकी चौरसिया, लकी चौरसिया, गया मांझी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button