KKK NEWS मध्य प्रदेश के इन 20 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट, स्कूलों में बदला का समय
कलयुग की कलम से राकेश यादव
मध्य प्रदेश के इन 20 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट, स्कूलों में बदला का समय
मौसम में आगे कुछ खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा, आगे भी बारिश का अनुमान है। एक नया सिस्टम भी जल्द ही सक्रिय होगा। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। कई जिलों में कोहरा छाने की संभावना है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के आसपास के राज्य गुजरात और राजस्थान में बना चक्रवाती हवाओं का गहरा और पश्चिमी विक्षोभ से बना सिस्टम अब कमजोर पड़ने लगा है। लेकिन प्रदेश में बारिश की गतिविधियां आगे भी बनी रहेंगी।
मौसम विभाग ने डिंडोरी, कटनी मंडल, नरसिंहपुर, जबलपुर, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, गुना, अशोकनगर शिवपुरी, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और दमोह जिले में येलो अलर्ट किया गया है। जबकि बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा जिले में ऑरेंज अलर्ट किया गया है।
वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के नर्मदापुरम, भोपाल और चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश जगहों पर, इंदौर और जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, उज्जैन सागर और ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर और शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर वर्षा दर्ज की गई। अन्य संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।
भोपाल, इंदौर, शहडोल, जबलपुर और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में विशेष रूप से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, शहडोल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।
शेष सभी संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, उज्जैन, रीवा, जबलपुर और ग्वालियर संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा।
बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल और मंडला जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश का अनुमान है। जबकि डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, हरदा और बुरहानपुर जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश का अनुमान है। वहीं, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह और खंडवा जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है।




