24 घंटे में स्लीमनाबाद पुलिस का एक्शन: नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी दबोचे, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजे गए न्यायालय
कलयुग की कलम से राकेश यादव

24 घंटे में स्लीमनाबाद पुलिस का एक्शन: नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी दबोचे, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजे गए न्यायालय
कलयुग की कलम स्लीमनाबाद – नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को पीड़िता की शिकायत पर थाना स्लीमनाबाद में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में ग्राम धनगवां निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू झारिया पर हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने तथा विष्णु कुचबंदिया पर जबरन दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 64(1), 351(3), 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3 एवं 4 के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने 10 जुलाई को दोनों आरोपियों विष्णु कुचबंदिया (23 वर्ष) एवं जितेंद्र उर्फ जीतू झारिया (25 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम धनगवां, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विष्णु कुचबंदिया का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय कटनी में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश कुमार, उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, सहायक उप निरीक्षक मानकी धुर्वे, प्रधान आरक्षक प्रेम पटेल, लखन पटेल, आरक्षक मनीष पटेल, महिला आरक्षक नेहा शर्मा, आरक्षक रजनीश टेकाम एवं आशीष पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



