एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

उमरियापान उपमंडी में मूंग-उड़द खरीदी का भव्य शुभारंभ,स्थानीय स्तर पर खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के हजारों किसानों को मिलेगी राहत, 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

 उमरियापान उपमंडी में मूंग-उड़द खरीदी का भव्य शुभारंभ,स्थानीय स्तर पर खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के हजारों किसानों को मिलेगी राहत, 

कलयुग की कलम उमरिया पान – क्षेत्र के किसानों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित मूंग-उड़द खरीदी आखिरकार शुरू हो गई। उमरियापान कृषि उपज उपमंडी में मूंग एवं उड़द खरीदी केंद्र का शुभारंभ बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने फीता काटकर किया। शुभारंभ समारोह में जनप्रतिनिधियों, किसान संगठनों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही। स्थानीय स्तर पर खरीदी प्रारंभ होने से किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार किसानों की जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार अपने प्रत्येक संकल्प और वादे को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने कहा कि विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के सतत प्रयासों से उमरियापान में मूंग-उड़द खरीदी प्रारंभ हो सकी है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा पूरी व्यवस्था पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित की जाए।

खरीदी केंद्र के शुभारंभ पर किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। किसानों का कहना था कि अब उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए दूर-दराज के खरीदी केंद्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय, परिवहन खर्च और श्रम की बचत होगी। उन्होंने इस पहल को किसान हित में महत्वपूर्ण निर्णय बताया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी किसानों से शासन की विभिन्न कृषि हितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि खरीदी केंद्र के संचालन से क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और कृषि व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, ढीमरखेड़ा जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेश (राजा) चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित गौतम, पूर्व विधायक प्रतिनिधि पप्पी अरोड़ा, संदीप सोनी, प्रदीप चौरसिया, वैभव चौरसिया, जगन्नाथ मांझी, बड़ा गुप्ता, सतीश गौतम, रवि ठाकुर, कार्यालय मंत्री दिनेश, किसान संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, तहसील अध्यक्ष वसंत मिश्रा, पारस पटेल, ज्ञानचंद चौरसिया, अंशु चौरसिया, चमन काछी, जबलपुर-कटनी सहकारिता जिला अध्यक्ष अश्वनी शुक्ला, खरीदी प्रभारी नवीन (नीलू) चौरसिया, ऑपरेटर अमित मिश्रा, पूरन राय, रवि तिवारी, सुरेंद्र भूषण तिवारी, अजीत (बल्लू) बर्मन, पत्रकार राजेंद्र चौरसिया, अनूप दुबे, राकेश यादव  सतीश चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, किसान संघ के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button