एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

शोक की घड़ी में परिवारों के बीच पहुंचे विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह,मडेरा कॉलोनी में करंट की चपेट में आने के कारण  बच्चे की हुई थी मौत एवं उमरियापान में कैलाश ताम्रकार के निधन पर दोनों परिवारों के बीच पहुंचकर श्री सिंह ने जताई गहरी संवेदना,

कलयुग की कलम से राकेश यादव

शोक की घड़ी में परिवारों के बीच पहुंचे विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह,मडेरा कॉलोनी में करंट की चपेट में आने के कारण  बच्चे की हुई थी मौत एवं उमरियापान में कैलाश ताम्रकार के निधन पर दोनों परिवारों के बीच पहुंचकर श्री सिंह ने जताई गहरी संवेदना,

कलयुग की कलम उमरिया पान – बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह शनिवार को उमरियापान एवं मडेरा कॉलोनी पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मिले और दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

भाजपा मंडल उमरियापान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी की मडेरा कॉलोनी निवासी संतोष कोरी के पुत्र शिव कोरी की कुछ दिन पूर्व करंट की चपेट में आने से असामयिक मृत्यु हो गई थी। विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचकर दुख साझा किया। इस दौरान उन्होंने परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

विधायक श्री सिंह ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और इस कठिन समय में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इसके बाद विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह उमरियापान न्यू बस स्टैंड निवासी स्वर्गीय कैलाश ताम्रकार के निवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस दुःख की घड़ी में संबल और धैर्य दें।

Related Articles

Back to top button