प्रशासनमध्यप्रदेश

कटनी में आवास प्लस-2024 सर्वे ने पकड़ी रफ्तार: दो दिवसीय ग्राम सभाओं में हुआ पात्र हितग्राहियों की सूची का अंतिम सत्यापन,प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जिलेभर में ग्राम सभाएं सम्पन्न, पारदर्शी प्रक्रिया से तैयार होगी अंतिम प्रतीक्षा सूची

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी में आवास प्लस-2024 सर्वे ने पकड़ी रफ्तार: दो दिवसीय ग्राम सभाओं में हुआ पात्र हितग्राहियों की सूची का अंतिम सत्यापन,प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जिलेभर में ग्राम सभाएं सम्पन्न, पारदर्शी प्रक्रिया से तैयार होगी अंतिम प्रतीक्षा सूची

कलयुग की कलम कटनी – प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के अंतर्गत आवास प्लस-2024 सर्वे की प्रक्रिया को गति देते हुए जिले के सभी ग्रामों में 9 एवं 10 जुलाई को दो दिवसीय ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन ग्राम सभाओं में प्रारूप स्थायी प्रतीक्षा सूची (ड्राफ्ट पीडब्ल्यूएल) के अंतिमकरण एवं पात्र हितग्राहियों के सत्यापन की प्रक्रिया जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं महिलाओं की सहभागिता के साथ पारदर्शी ढंग से पूरी की गई।

कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरसिमरनप्रीत कौर की सतत निगरानी में आयोजित इन ग्राम सभाओं में निर्धारित एजेंडा के अनुसार सूची का परीक्षण, पात्रता का सत्यापन तथा आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण किया गया। प्रत्येक ग्राम सभा का संचालन पूर्व से नियुक्त स्थायी नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

जिला पंचायत सीईओ ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्राम सभाओं के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के निर्देश दिए थे। साथ ही संबंधित नोडल अधिकारियों, सरपंचों, सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों को भी आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए निर्धारित प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया था।

प्रशासन का उद्देश्य है कि पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंच सके।

Related Articles

Back to top button