एक क्लिक की लापरवाही, जीवनभर की कमाई पर भारी” — उमरियापान पुलिस का ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान, साइबर ठगी से बचाव के बताए असरदार उपाय,उमरियापान थाना परिसर में आमजन व ग्रामीणों को किया जागरूक, पंपलेट वितरित कर फर्जी लिंक, OTP, UPI फ्रॉड और डिजिटल ठगी से सतर्क रहने की दी सलाह
कलयुग की कलम से राकेश यादव

“एक क्लिक की लापरवाही, जीवनभर की कमाई पर भारी” — उमरियापान पुलिस का ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान, साइबर ठगी से बचाव के बताए असरदार उपाय,उमरियापान थाना परिसर में आमजन व ग्रामीणों को किया जागरूक, पंपलेट वितरित कर फर्जी लिंक, OTP, UPI फ्रॉड और डिजिटल ठगी से सतर्क रहने की दी सलाह
कलयुग की कलम उमरिया पान – बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक बनाने के उद्देश्य से उमरियापान पुलिस द्वारा ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में उमरियापान थाना परिसर में विशेष साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

पुलिस ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी फर्जी बैंक कॉल, नकली कस्टमर केयर नंबर, ऑनलाइन निवेश, लॉटरी, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, यूपीआई फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, स्क्रीन शेयरिंग ऐप, फर्जी केवाईसी अपडेट, बिजली बिल, पार्सल डिलीवरी और ऑनलाइन जॉब ऑफर जैसे अनेक तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी स्थिति में OTP, UPI PIN, ATM कार्ड नंबर, CVV, बैंक खाता विवरण या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें, केवल अधिकृत वेबसाइट और मोबाइल एप का ही उपयोग करें तथा सोशल मीडिया पर मिलने वाले संदिग्ध संदेशों और लालचपूर्ण ऑफरों से सावधान रहें।
उमरियापान पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और समय रहते पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने दोहराया कि सतर्कता, जागरूकता और सही समय पर शिकायत ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।



