प्रशासनमध्यप्रदेश

जनपद सीईओ युजवेंद्र कोरी का सख्त एक्शन: स्कूलों और अपूर्ण आवासों का किया औचक निरीक्षण,शिक्षा व्यवस्था पर जताई नाराजगी, हितग्राहियों से संवाद कर जल्द आवास पूर्ण कराने दिए निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जनपद सीईओ युजवेंद्र कोरी का सख्त एक्शन: स्कूलों और अपूर्ण आवासों का किया औचक निरीक्षण,शिक्षा व्यवस्था पर जताई नाराजगी, हितग्राहियों से संवाद कर जल्द आवास पूर्ण कराने दिए निर्देश

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जमीनी हकीकत परखने के लिए जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी युजवेंद्र कोरी ने बुधवार को विद्यालयों और प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन और आवास निर्माण की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देशानुसार किए गए इस निरीक्षण में श्री कोरी ने शासकीय प्राथमिक शाला सनकुई एवं प्राथमिक शिक्षा गारंटी शाला का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति और निर्धारित मेन्यू के अनुरूप मध्यान्ह भोजन नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। वहीं कुछ विषयों की पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध नहीं होने की जानकारी भी सामने आई।

सीईओ श्री कोरी ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे पालकों से सतत संपर्क बनाए रखें और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण, गर्म एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में हैंडपंप खराब पाए जाने पर उसके शीघ्र सुधार के निर्देश भी दिए गए।

अपूर्ण पीएम आवासों पर जताई चिंता, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद

विद्यालय निरीक्षण के बाद श्री कोरी ग्राम पंचायत खाम्हा पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अपूर्ण आवासों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घर-घर पहुंचकर तथा समूह में हितग्राहियों से संवाद करते हुए आवास निर्माण में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली।

ग्राम पंचायत में स्वीकृत 62 आवासों में से 31 आवास अभी भी अपूर्ण पाए गए। इस पर सीईओ ने संबंधित हितग्राहियों को शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने की समझाइश दी। उन्होंने राजकुमार, सुनीता बाई, सचिन कोल, बलराम सहित अन्य हितग्राहियों से चर्चा कर समस्याएं सुनीं और समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया।

आवास प्लस 2.0 हितग्राहियों का पुनः सत्यापन

निरीक्षण के दौरान आवास प्लस 2.0 के अंतर्गत शेष 101 संभावित हितग्राहियों में से दुर्गा राजमणि, आरती, राधा, अंजनी, वंदना सहित अन्य पात्र हितग्राहियों का पुनः सत्यापन भी किया गया, ताकि पात्र परिवारों को शासन की योजना का लाभ समय पर मिल सके।

इस अवसर पर पीएम आवास (ग्रामीण) के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अभिषेक भार्गव, गणेश मेहरा, कृष्ण कुमार लोधी, सुशील चौधरी, अंजू कोल, अजय कुमार पटेल एवं भुवनेश्वर बर्मन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जमीनी स्तर पर निगरानी से बढ़ेगी योजनाओं की रफ्तार

जनपद सीईओ के इस निरीक्षण को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और आवास योजनाओं को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

Related Articles

Back to top button