प्रशासनमध्यप्रदेश

एक माह से सूखे पड़े नल: सिलौंडी के 200 परिवार पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर,सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान, वार्ड 2, 3, 4, 8 और 9 में गहराया जल संकट

कलयुग की कलम से राकेश यादव

एक माह से सूखे पड़े नल: सिलौंडी के 200 परिवार पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर,सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान, वार्ड 2, 3, 4, 8 और 9 में गहराया जल संकट

कलयुग की कलम सिलौंडी – भीषण गर्मी के बीच सिलौंडी के टंकी लाइन क्षेत्र में पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है। वार्ड क्रमांक 2, 3, 4, 8 और 9 के करीब 200 नल कनेक्शनधारी पिछले एक माह से नियमित पानी नहीं मिलने से परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को कुओं और हैंडपंपों से पानी भरकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई दिनों तक नलों में पानी नहीं आता, और कभी-कभार दो-तीन दिन में एक बार बहुत कम मात्रा में पानी की आपूर्ति होती है। इससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ पीने के पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

सेवानिवृत्त सैनिक कमलेश राय सहित अनुराग राय, पुरुषोत्तम राय, जुगल राय, सतेंद्र राय और रवि राय ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

नागरिकों का कहना है कि सुबह होते ही पानी की तलाश शुरू हो जाती है। महिलाओं और बुजुर्गों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से मांग की है कि टंकी लाइन की जलापूर्ति व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कर नियमित पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button