नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा: ढीमरखेड़ा, रीठी और विजयराघवगढ़ में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश,मानव श्रृंखला, रैली, संगोष्ठी और रंगोली से जागरूकता का प्रसार
कलयुग की कलम से राकेश यादव

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा: ढीमरखेड़ा, रीठी और विजयराघवगढ़ में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश,मानव श्रृंखला, रैली, संगोष्ठी और रंगोली से जागरूकता का प्रसार
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, अधिकारों और सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाई जा रही है।
विजयराघवगढ़: मानव श्रृंखला और रैली से दिया सशक्त संदेश
परियोजना विजयराघवगढ़ में परियोजना अधिकारी संतोष अग्रवाल की उपस्थिति में महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर “सशक्त नारी, सशक्त देश” का संदेश दिया। इसके बाद उत्साहपूर्ण रैली निकालकर समाज में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही।
रीठी: संगोष्ठी में बताए अधिकार और कानून
परियोजना रीठी में प्रभारी परियोजना अधिकारी सुलोचना महोबिया के नेतृत्व में संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा से जुड़े कानूनों और दहेज प्रतिषेध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी के कार्य और संपर्क विवरण से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता का संदेश दिया गया।
ढीमरखेड़ा: रंगोली के माध्यम से सशक्तिकरण की अभिव्यक्ति
परियोजना ढीमरखेड़ा में परियोजना अधिकारी आरती यादव के नेतृत्व में आकर्षक रंगोली बनाकर नारी शक्ति का संदेश दिया गया। छात्राओं और महिलाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया और सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।
मुख्य संदेश
महिला सशक्तिकरण के लिए जन-जागरूकता आवश्यक अधिकारों और सुरक्षा कानूनों की जानकारी पर जोर सामूहिक भागीदारी से मजबूत बनता समाज नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के इन आयोजनों ने जिले में महिलाओं के प्रति सम्मान, जागरूकता और सशक्तिकरण का मजबूत संदेश प्रसारित किया।



