एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उमरिया पान की छात्रा अरोही काछी ने 96.8% अंक लाकर रचा इतिहास, गांव-बस्ती का बढ़ाया गौरव 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उमरिया पान की छात्रा अरोही काछी ने 96.8% अंक लाकर रचा इतिहास, गांव-बस्ती का बढ़ाया गौरव 

कलयुग की कलम उमरिया पान – सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की प्रतिभाशाली छात्रा अरोही काछी ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अरोही ग्राम पंचायत बम्हनी की निवासी हैं तथा उनके पिता श्री बेनी काछी पेशे से किसान हैं।

अरोही की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल कर सभी के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।

विद्यालय के शिक्षकगण ने छात्रा की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वहीं परिजनों और ग्रामीणों ने भी खुशी जाहिर करते हुए अरोही के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 परिश्रम और समर्पण से मिली बड़ी सफलता

अरोही की उपलब्धि यह दर्शाती है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button