जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण की मिसाल: कुसेरा में पुतरिया नाला बना जीवनधारा
कलयुग की कलम से राकेश यादव

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण की मिसाल: कुसेरा में पुतरिया नाला बना जीवनधारा
कलयुग की कलम उमरिया पान– जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड ढीमरखेड़ा के ग्राम कुसेरा में पुतरिया नाला के गहरीकरण एवं साफ-सफाई का सराहनीय कार्य किया गया। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर के मार्गदर्शन में यह पहल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
अभियान में म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा चयनित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कुसेरा तथा नवांकुर संस्था प्रयास सेवा संगठन, इमलिया सेक्टर-05 धरवारा के संयुक्त सहयोग से नाले का गहरीकरण और स्वच्छता कार्य कराया गया।
श्रमदान से बदली तस्वीर
कार्यक्रम के दौरान सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं, समिति सदस्यों और ग्रामीणों ने श्रमदान कर नाले में जमा कचरा और प्लास्टिक हटाया। चार दिन पूर्व जेसीबी मशीन से नाले का गहरीकरण भी कराया गया, जिससे जल संग्रहण क्षमता बढ़ने की उम्मीद है।
जनभागीदारी बनी सफलता की कुंजी
इस अभियान में गोविंद प्रताप सिंह, मूलसिंह, कांत पटेल, आकाश सिंह, सुमित सिंह, सुनीता बाई, शालिनी ठाकुर, राखी दुबे, केत सिंह, नरेश सिंह, रघुनाथ सिंह, वीरेंद्र चौधरी, हिम्मत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में सेक्टर प्रभारी कोदूलाल हल्दकार ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए जल संरक्षण के इस प्रयास को निरंतर जारी रखने का संकल्प दिलाया।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे ऐसे प्रयास न केवल जल संकट से राहत दिलाएंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी मजबूत कदम साबित होंगे।



