आस्थामध्यप्रदेश

भक्ति में डूबा सिलौंडी: हनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

भक्ति में डूबा सिलौंडी: हनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब 

कलयुग की कलम उमरिया पान  – हनुमान जयंती के पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही सिलौंडी के श्री बालाजी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, हनुमान कुटी बाजार मोहल्ला, धरमपुरा हनुमान कुटी, छोटे-बड़े हनुमान मंदिर एवं दक्षिणामुखी हनुमान मंदिरों में रामायण पाठ, सुंदरकांड, पूजन-अर्चन और विशेष श्रृंगार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

श्री बालाजी मंदिर में अखंड रामायण पाठ के समापन पर महाआरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को यहीं से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियां पूरे गांव में भ्रमण करती रहीं। शोभायात्रा में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

रात्रि में धरमपुरा हनुमान कुटी में दीपदान और महाआरती का आयोजन हुआ, वहीं पंचमुखी हनुमान मंदिर में संकीर्तन के पश्चात कन्या भोज कराया गया। बाजार कुटी में गायत्री परिवार द्वारा दीपदान के साथ सुंदरकांड पाठ और महाआरती का आयोजन किया गया।

इसके अलावा दशरमन, कछार गांव बड़ा, सांगवा, लालपुर, नेगाई, पाली सहित आसपास के क्षेत्रों में भी हनुमान जयंती पर मंदिरों में सुबह से ही हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन और विशेष श्रृंगार के कार्यक्रम हुए। जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button