मध्यप्रदेश
दैनिक ताजा खबर के प्रधान संपादक राहुल पाण्डेय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- दैनिक ताजा खबर के प्रधान संपादक राहुल पाण्डेय का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। यह आयोजन कलयुग की कलम के संपादक राकेश यादव के प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया, जहां पत्रकारिता जगत एवं समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रेवांचल एक्सप्रेस के जिला रिपोर्टर प्रशांत मिश्रा, पत्रिका उमरियापान से अंकित झारिया, कलयुग की कलम के संचालक सोनू त्रिपाठी, हरिभूमि से वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र चौरसिया एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद असाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे।




