प्रशासनमध्यप्रदेश

राष्ट्रगान और वंदे मातरम् की गूंज से सजा पुलिस अधीक्षक कार्यालय — नए माह की शुरुआत देशभक्ति और अनुशासन के संकल्प के साथ 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

राष्ट्रगान और वंदे मातरम् की गूंज से सजा पुलिस अधीक्षक कार्यालय — नए माह की शुरुआत देशभक्ति और अनुशासन के संकल्प के साथ 

कलयुग की कलम कटनी– अप्रैल माह के प्रथम कार्य दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। परंपरा के अनुरूप अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का भावपूर्ण गायन कर नए माह का आगाज किया।

इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और सभी उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

 वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी शिवा पाठक सहित पुलिस विभाग के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक गायन में सहभागिता कर आयोजन को गरिमामयी बनाया।

 राष्ट्रप्रेम और अनुशासन का संदेश

पुलिस विभाग द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करना है। साथ ही अनुशासन, एकता और अखंडता के मूल्यों को सशक्त बनाना इसकी प्राथमिकता है।

 कर्तव्यनिष्ठा का लिया संकल्प

सामूहिक गायन के पश्चात सभी पुलिसकर्मियों ने पूर्ण निष्ठा, ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button