मध्यप्रदेशराजनीति

सिहोरा में नवमनोनीत पार्षदों का भव्य स्वागत — विकास की नई उम्मीदें, लाइब्रेरी और आधुनिक स्टेडियम की उठी मांग 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सिहोरा में नवमनोनीत पार्षदों का भव्य स्वागत — विकास की नई उम्मीदें, लाइब्रेरी और आधुनिक स्टेडियम की उठी मांग 

कलयुग की कलम सिहोरा – नगर में नवमनोनीत पार्षदों के स्वागत और सम्मान का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में जैन समाज खितोला, सिहोरा की ओर से समाजसेवी अनिल जैन खितोला ने सभी नवमनोनीत पार्षदों का अभिनंदन करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

सम्मानित किए गए पार्षदों में सत्यप्रकाश खरे, आलोक जैन, विनोद गुप्ता, गीता तिवारी, अमित खत्री एवं संकेत पांडे शामिल रहे। इस अवसर पर जैन समाज ने उम्मीद जताई कि इन पार्षदों के नेतृत्व में नगर पालिका क्षेत्र सिहोरा को विकास की नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी अनिल जैन ने नगर की मूलभूत आवश्यकताओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि सिहोरा में अब तक एक सुसज्जित सार्वजनिक लाइब्रेरी और आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम का अभाव है। उन्होंने इसे नगर के युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य के लिए बेहद जरूरी बताते हुए इन सुविधाओं की शीघ्र स्थापना की मांग की।

जैन समाज की ओर से अपेक्षा व्यक्त की गई कि नवमनोनीत पार्षदगण जनहित को प्राथमिकता देते हुए लाइब्रेरी, आधुनिक स्टेडियम सहित अन्य आवश्यक जनसुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान देंगे।

अंत में समाज की ओर से सभी पार्षदों को उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं और विश्वास जताया गया कि वे सिहोरा नगर को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button