प्रशासनमध्यप्रदेश

सहकारिता से समृद्धि’ की ओर मजबूत कदम: रीठी में किसान सम्मेलन, जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन, किसानों को मिला सशक्त मार्गदर्शन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

‘सहकारिता से समृद्धि’ की ओर मजबूत कदम: रीठी में किसान सम्मेलन, जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन, किसानों को मिला सशक्त मार्गदर्शन

कलयुग की कलम कटनी – सहकारिता वर्ष 2025-26 के तहत कटनी जिले के रीठी स्थित वृहताकार कृषि साख सहकारी समिति में ‘सहकारिता से समृद्धि’ विषय पर किसान सम्मेलन एवं कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र रीठी का शुभारंभ किया गया, जिससे ग्रामीणों और किसानों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण नारों—“बिना सहकारी नहीं उद्धार”, “जय हिन्द”, “जय भारत” और “भारत माता की जय” के साथ हुई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत कटनी की सभापति कविता पंकज राय ने उपस्थित कृषकों और जनसमूह का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक आयुक्त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील ने की, जिन्होंने सहकारिता के महत्व और किसानों के लिए इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं विशिष्ट अतिथि पंकज राय ने सहकारिता के माध्यम से किसानों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।

इस अवसर पर सहकारी बैंक, समिति और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय मिश्रा ने किया, जबकि अंत में समिति प्रबंधक सुशील सोनी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button