प्रशासनमध्यप्रदेश

दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी का खुलासा: स्लीमनाबाद पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, 8 लाख के जेवर बरामद

कलयुग की कलम से राकेश यादव

दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी का खुलासा: स्लीमनाबाद पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, 8 लाख के जेवर बरामद

कलयुग की कलम स्लीमनाबाद – जिले की स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख 94 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार 3 मार्च 2026 को ग्राम महगवां निवासी जगदेव प्रसाद हल्दकार ने थाना स्लीमनाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि वे अपने छोटे भाई वासुदेव हल्दकार के घर होली की पूजा करने गए थे। दोपहर लगभग 2 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और कमरे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर रखी अलमारी और बिस्तर पेटी से सोने-चांदी के पुराने आभूषण तथा 10 हजार रुपये नगद गायब थे।

पुलिस की सतर्कता से पकड़ा गया गिरोह

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुदेश कुमार सुमन के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने संदिग्धों की तलाश कर घेराबंदी करते हुए गांव के कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है—दीपक उर्फ दीपू हल्दकार (27) निवासी महगवां अर्पित उर्फ राज हल्दकार (22) निवासी महगवां जगमोहन उर्फ मोहन उर्फ मंजा पटेल (27) निवासी पडरिया पवन उर्फ मरहरण कोल (19) निवासी महगवां

बरामद हुए लाखों के आभूषण

पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में आभूषण जब्त किए हैं, जिनमें—सोने के हार, मंगलसूत्र, चेन और झुमकी सोने के कंगन, अंगूठी, नथ और लोंग चांदी की 8 जोड़ी पायल, करधन, बिछिया सहित अन्य आभूषण बरामद जेवरात की कुल अनुमानित कीमत ₹7,94,000 बताई गई है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश कुमार सुमन, उपनिरीक्षक काशीराम झारिया, सहायक उपनिरीक्षक जुबेर अली, प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर पटेल, आरक्षक आशीष पटेल, दीपक यादव, लखन पटेल और अचल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button