दो साल से फरार वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़ा उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कलयुग की कलम से राकेश यादव

दो साल से फरार वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़ा उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कलयुग की कलम उमरिया पान – फरार अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उमरियापान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने करीब दो वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई।
थाना प्रभारी उमरियापान उप निरीक्षक महेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2017 के एक मारपीट प्रकरण में आरोपी राजेन्द्र सिंह (40 वर्ष) निवासी ग्राम तिघरा, थाना उमरियापान, न्यायालय में लगातार पेशी से अनुपस्थित चल रहा था। आरोपी की गैरहाजिरी को देखते हुए माननीय जेएमएफसी न्यायालय ढीमरखेड़ा द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
पुलिस टीम लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। लगातार मुखबिर तंत्र और प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जिला जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल, उपनिरीक्षक भरत सिंह मार्को, सहायक उपनिरीक्षक कोदूलाल सहित आरक्षक अजय तिवारी, आशीष झारिया, अजय सिंह, योगेश पटेल, नीलेश पटेल, रोहित झारिया, मोहन मुबेल और जगन्नाथ सिंह की सराहनीय भूमिका रही पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।



