महिलाओं की सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: कटनी में “पुलिस दीदी” कार्यक्रम की शुरुआत, जागरूकता वाहन हुआ रवाना
कलयुग की कलम से राकेश यादव

महिलाओं की सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: कटनी में “पुलिस दीदी” कार्यक्रम की शुरुआत, जागरूकता वाहन हुआ रवाना
कलयुग की कलम कटनी -महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा विशेष पहल “पुलिस दीदी” कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिनव विश्वकर्मा (पुलिस अधीक्षक, कटनी) की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तथा महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर भी मौजूद रहीं। पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गांव-गांव और स्कूलों तक पहुंचेगी जागरूकता
यह विशेष जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी उपायों, हेल्पलाइन नंबरों तथा कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी देगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें आत्मरक्षा के प्रति सजग बनाना है।
आत्मरक्षा से साइबर सुरक्षा तक मिलेगी जानकारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार “पुलिस दीदी” अभियान के अंतर्गत—आत्मरक्षा प्रशिक्षण साइबर सुरक्षा से बचाव के उपाय महिला अपराधों की रिपोर्टिंग प्रक्रिया त्वरित सहायता प्रणाली की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही छात्राओं को बताया जाएगा कि किसी भी आपात स्थिति में किस प्रकार तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।
आमजन से सहयोग की अपील
जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।“पुलिस दीदी” कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षा कवच साबित होगा और समाज में जागरूकता का नया संदेश देगा।



